फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lover who came to meet girlfriend in Valentine Week arrested in mirzapur who absconded from juvenile

Mirzapur: Valentine Week में प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी गिरफ्तार, 31 दिसंबर को बाल सुधार गृह से हुआ था फरार

Thu, 09 Feb 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित बाल सुधार गृह से 31 दिसंबर को फरार किशोर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी किशोर वेलेंटाइन सप्ताह में अपने प्रेमिका से मिलने आया था।

विज्ञापन
Lover who came to meet girlfriend in Valentine Week arrested in mirzapur who absconded from juvenile
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर के मोर्चाघर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार तीसरे किशोर को पुलिस ने गुरुवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मचारी के कुआं मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किशोर को मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। फरार आरोपी किशोर वेलेंटाइन सप्ताह में अपने प्रेमिका से मिलने आया था।

विज्ञापन


31 दिसंबर 2022 को बाल सुधार गृह से तीन किशोर शौचालय के ऊपर बने टिन शेड को उखाड़कर फरार हो गए थे। फरार लोगों में देहात कोतवाली क्षेत्र का 14 वर्षीय किशोर चोरी, जिगना थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर चोरी और दूसरा अपहरण के मुकदमे में दर्ज बाल सुधार में बंद था। किशोरों के फरार होने की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन

एक जनवरी को भी प्रेमिका से मिला था किशोर

देहात कोतवाली और जिगना थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में बंद किशोरों को उसी दिन दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों के ऊपर राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार होने का भी मुकदमा दर्ज किया गया। तीसरा अपहरण का आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को पता चला कि फरार किशोर का कोतवाली क्षेत्र के किसी लड़की से प्रेम संबंध है। एक जनवरी को दोनों मिले भी थे। इसके बाद किशोर वेलेंटाइन सप्ताह के दौरान प्रेमिका से मिलने के लिए आया था।

इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मचारी के कुआं मोहल्ले से पकड़ लिया। आरोपी को मेडिकल कराने के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि फरार किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed