फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lover slapped a girl for dancing in a wedding procession, her body was found on the tracks the next day

Mirzapur News: बरात में डांस पर प्रेमी ने मारा थप्पड़, अगले दिन ट्रैक पर मिला शव

Sat, 17 May 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lover slapped a girl for dancing in a wedding procession, her body was found on the tracks the next day
पड़री/मिर्जापुर। बरात देखने आई किशोरी को डांस करते देख उसके प्रेमी ने थप्पड़ मार दिया। इसके अगले दिन किशोरी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इसके पहले किशोरी को थप्पड़ मारने पर प्रेमी से किशोरी के भाईयों से उसका विवाद हो गया। मामला थाने पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों में सुलह हुई। अगले दिन बृहस्पतिवार की शाम को 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए कहकर घर से निकली। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने गए। देर रात को घर से दो किमी दूर बेलवन गांव में रेलवे लाइन के पास दो टुकड़ों में शव मिला। शव की शिनाख्त कर किशोरी के पिता ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार रात को गांव में बरात आई थी। बेटी बरात देखने गई थी। वहां पर बेलवन गांव का युवक आया था। वह बेटी से बात करते हुए दो-तीन थप्पड़ मार दिया। इस पर मेरे भतीजे ने युवक से आपत्ति जताई। दोनों में हाथापाई हुई विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा। वहां पर दोनों ने शादी की बात कही। बृहस्पतिवार को थाने पर दोनों पक्ष के परिजन पहुंचे। समझौता हुआ। दोनों को समझाया गया। शाम को बेटी को बुखार आया तो उसे दवा दी। देर शाम को शौच के लिए कह कर बेटी निकली। 15 मिनट बीतने पर छोटी पुत्री को भेजे तो वह आकर बताई कि दीदी नहीं मिल रही। इसके बाद पूरा परिवार बेटी को खोजने निकला। दो बार खोजते हुए रेलवे ट्रैक की ओर गए और उस युवक के घर गए, पर बेटी का कहीं पता नहीं चला। दो घंटे बाद तीसरी बार खोजने निकले तो बेलवन के पास बेटी का रेलवे लाइन पर कटा शव मिला। वहां पुुलिस पहुंची हुई थी। युवक के घर जाकर पूछा तो उसके पिता ने बताया कि बेटा बरात में गया है। वहीं उसकी मां ने कहा कि घर में सोया है। युवक को बुलाने को कहा तो उसे नहीं बुलाया। खोजने के बाद बेटी दो घंटे तक नहीं मिली। दो घंटे बाद बेटी ट्रेन से कैसे कट गई। यह बात समझ में नहीं आ रही। पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन

परिजनों की डांट के बाद किशोरी ने ट्रेन से कट कर दी जान : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि गांव में बरात आई थी। किशोरी डांस कर रही थी, इस पर युवक ने उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद लड़की के भाई ने युवक को पीटा। दोनों को थाने लाया गया। दोनों ने समझौता कर लिया। बृहस्पतिवार को परिजनों की डांट के बाद लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed