फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lover couple took seven rounds in Kotwali

कोतवाली में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lover couple took seven rounds in Kotwali
विंध्याचल। घर से भागे प्रेमीयुगल को चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़कर परिजनों की सहमति से कोतवाली परिसर में बुधवार को विवाह कराया। इस घटना की पूरे दिन चर्चा होती रही।
विज्ञापन

थाना विंध्याचल के दुबरा पहाड़ी गांव के रहने वाले कृष्णा मौर्या पुत्र रामशिरोमणि मौर्या व उसी गांव की सरस्वती मौर्या मंगलवार को घर से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लोग ताप्ती गंगा ट्रेन जो सूरत की ओर जा रही है उसमें सवार हैं। जीआरपी की मदद से स्थानीय पुलिस ने उन्हें शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और स्थानीय कोतवाली ले आई। इसके बाद बुधवार को दोनों के परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई। बातचीत के पश्चात दोनों परिवारों की सहमति के पश्चात कोतवाली पर ही स्थित बटुक भैरव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ पंडित को बुलाकर विवाह करा दिया गया। उक्त अवसर पर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्या तथा लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed