फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lord Mahavir told non-violence to be the biggest religion

भगवान महावीर ने अहिंसा को बताया था सबसे बड़ा धर्म

Fri, 15 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lord Mahavir told non-violence to be the biggest religion
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर बृहस्पतिवार को कटरा बाजीराव स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा इमरती रोड, भैहियाटोला, गणेशगंज, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, चौबेटोला होते हुए डंकीनगंज पहुंची। जहां महावीर स्वामी का अभिषेक और पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजन के बाद आयोजित गोष्ठी में भगवान महावीर के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। संजीव कुमार जैन ने कहा कि चारो तरफ हिंसा का तांडव मचा हुआ था। राग, द्वेष की भावना बढ़ रही थी। आपस में लोगों के बीच शिष्टाचार समाप्त हो रहा था। तब भारत के वैशाली राज्य में अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का जन्म हुआ। बचपन से ही उन्होंने अपने आचरण में अहिंसा को अपनाया था। जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म, ऐसे दो मुख्य उपदेश के आधार पर उन्होंने लोगों को आत्म कल्याण की राह दिखाई। विमल जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए संदेश दिया था। इस दौरान दीपचंद जैन, ऋषभ जैन, पूनम चंद्र जैन, मनोज जैन, भीखम चंद्र सेठिया, अनूप चंद्र, चंद्रहास जैन, अरुण कुमार जैन, डॉ. अभय जैन, पद्म कुमार जैन, चंद्रकांता जैन, सरिता जैन, सारिका जैन, संगीता, माला, ममता, रेनूका जैन, अनिल जैन, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed