फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lok Sabha elections: Nomination in Collectorate from 11 am, preparations complete

Mirzapur News: लोकसभा चुनावः कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन, तैयारी पूरी

Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Nomination in Collectorate from 11 am, preparations complete
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। प्रत्याशियों का नामांकन जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक हो सकेगा। प्रशासन की तरफ से सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए टीबी अस्पताल तिराहा, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार, कलेक्ट्रेट परिसर के पूर्वी रास्ते पर जिला पूर्ति कार्यालय की तरफ तथा रमई पट्टी तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट की तरफ वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की गई है। ताकि अवांछनीय तत्वों का नामांकन स्थल पर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। उधर, नामांकन के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह को पूरे नामांकन क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर सौम्या मिश्रा को दी गई है। मुख्य गेट नंबर एक की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर शरद चौधरी को दी गई है। जिला अस्पताल बैरियर पर नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह, मोर्चाघर पार्किंग स्थल से पेट्रोल पंप तिराहा तथा सिटी क्लब की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार लालचंद्र राम को दी गई है। इसी प्रकार आबकारी तिराहा बैरियर की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा को दी गई है। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी। 17 मई तक नाम वापस लिया जा सकता है। एक जून को मतदान और चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed