{"_id":"6638b484c2a4dcde570e8e7b","slug":"lok-sabha-election-save-the-constitution-and-reservation-in-india-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: इंडी गठबंधन की समन्वय बैठक में बोले अविनाश- संविधान और आरक्षण बचाने का है यह चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: इंडी गठबंधन की समन्वय बैठक में बोले अविनाश- संविधान और आरक्षण बचाने का है यह चुनाव
Mon, 06 May 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 May 2024 04:15 PM IST
सार
Lok Sabha Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया गया है।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि यह चुनाव संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म कर पुरानी प्रक्रिया से फिर से भर्ती शुरू कराई जाएगी।
कांग्रेस महासचिव बरियाघाट स्थित एक लॉन में इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ काला कानून लेकर आई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उस कानून का विरोध किया गया था। इससे सरकार को उस कानून को वापस लेना पड़ा।