फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Locks of Panchayat Bhawan and quota were broken

Mirzapur News: पंचायत भवन और कोटे के ताले चटकाए

Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Locks of Panchayat Bhawan and quota were broken
जमालपुर। क्षेत्र के मदरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने पंचायत भवन के कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान और राशन की दुकान से करीब 75 क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गए। शनिवार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदरा गांव के पंचायत भवन में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल उठा ले गए। वहीं, कोटेदार सुशीला सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष में उसकी सरकारी राशन की दुकान है। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 35 क्विंटल चावल, 40 क्विंटल गेंहू, एक क्विंटल चीनी उठा ले गए। बताया कि मार्च का राशन वितरित करने के लिए अतिरिक्त कक्ष में रखा था। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक सप्ताह पहले भदावल पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed