फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lock found in BSA inspection

बीएसए कन निरीक्षण में लटकता मिला ताला

Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lock found in BSA inspection
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कोन विकास खंड के परिषदीय एवं कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। तीन विद्यालयों पर ताला लटकता मिला, जबकि कस्तूरबा व एक अन्य विद्यालय के अध्यापक अनुपस्थित मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनको स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीएसए सोमवार को सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय तिलठी प्रथम अंग्रेजी माध्यम में पहुंचे। वहां पर रसोइयां झाड़ू लगा रही थी। कमरों में ताला लटका हुआ था। विद्यालय का निर्धारित समय आठ बजे है। कोई अध्यापक भी नहीं था। बीएसए ने विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उसके बाद वे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी पहुंचे। वहां भी कक्षों में ताला लटकता हुआ मिला। पूरे स्टाफ का वेतन अथवा मानदेय काटने का निर्देश दिया गया। यही स्थिति श्रीपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिली। वहां भी सभी स्टाफ का वेतन काटने को कहा गया। वहां शिक्षक तो उपस्थित मिले लेकिन रसोईयां व चौकीदार अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा गया। इसके बाद बीएसए कोन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लखनपुर पहुंचे। वहां भी प्रधानाध्यापिका व दो सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिली। एक अध्यापक उपस्थित थे लेकिन दूसरे निरीक्षण के समय उपस्थित हुए। उनका हस्ताक्षर कराया गया लेकिन विद्यालय के सभी स्टाफ का निरीक्षण के दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित सभी स्टाफ अपने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed