फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lizard falls in mid-day meal, 14 children fall ill, headmaster suspended

Mirzapur News: मध्याह्न भोजन में गिरी छिपकली, 14 बच्चे बीमार, प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 23 Feb 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lizard falls in mid-day meal, 14 children fall ill, headmaster suspended
हलिया। विकास खंड क्षेत्र के उमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में छिपकली गिर गई। इससे मध्याह्न भोजन करने वाले विद्यालय के 14 बच्चे बीमार हो गए। एक छात्रा रंजना को उल्टी के बाद चक्कर आने लगा। इसके बाद विद्यालय के 13 और बच्चों की भी हालत बिगड़ने लगी। यह देख विद्यालय के अध्यापक और परिजन बच्चों को लेकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चों की हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन

उधर, बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन खंड शिक्षाधिकारियों को शामिल तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय जय कुमार यादव, नरायनपुर सुनील कुमार और छानबे राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय उमरिया की रंजना (11), वंदना (8), दिव्या (4), शिवम (5 ), शिवपूजन (7), प्राची (10), प्रिंस (10), शिवम (11), रुचि (7), मुकेश (8), बुधिराम (9), प्राशू (5), सुनीता (10) ने बृहस्पतिवार को दोपहर में जब मध्याह्न भोजन किया तो उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ज्ञानेश्वर सिंह रसोइया रमना और परिजनों के साथ निजी साधन से बच्चों को लेकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बच्चों का उपचार किया। बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। उधर, विद्यालय के बच्चों के बीमार होने पर भोजन में छिपकली गिरने की पहले तो चर्चा हुई, लेकिन बाद में इस संबंध में वीडियो और फोटो वायरल हो गया। एक वीडियो में एक महिला जो रसोइया बतायी जा रही है का कहना है कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी। पूरे मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज, थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि बीमार बच्चों को लेकर शिक्षक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया आए थे। बच्चों को डायजिन और ओआरएस की खुराक दी गई है। बच्चों की हालत सामान्य है। एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर रसोइया रमना देवी का बयान लिया। रसोइया ने बताया कि रोटी और सब्जी युक्त दाल बनी थी। जिन बच्चों ने सब्जी का सेवन किया, उनकी ही तबीयत बिगड़ी है। मध्याह्न भोजन के सेवन के बाद कुछ बच्चों की हालत बिगड़ने की बात बताई। एसडीएम ने कहा कि सभी बच्चों ही हालत सामान्य है। विद्यालय के शिक्षक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि विद्यालय में 228 विद्यार्थी हैं। इनमें से 110 विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed