{"_id":"64837dcb954993daeb020ba4","slug":"literature-and-art-reinforces-the-emotional-side-of-a-person-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-719-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साहित्य एवं कला व्यक्ति के भाव पक्ष को करता है पुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साहित्य एवं कला व्यक्ति के भाव पक्ष को करता है पुष्ट
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एक विद्यालय में शुक्रवार को चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राज्य ललित कला अकादमी तथा संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में बनाए गए बच्चों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया।
चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन के बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा की साहित्य एवं कला व्यक्ति के भाव पक्ष को पुष्ट करता है, जो व्यक्तित्व की परिपूर्णता के लिए आवश्यक भी है। उन्होंने इस चित्रकला प्रदर्शनी की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए संस्कार भारती के कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि कला वही है, जिससे मुक्ति की प्राप्ति हो। शंभूनाथ चित्रकार, प्रवक्ता अनिल राव, अनिल सोनी, खुशबू उपाध्याय सोनी, प्रधानाचार्य अरुण पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गोस्वामी ने सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यशाला के आयोजन पर प्रकाश डाला। डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों में से एक चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्य अतिथि को अर्पित किया। अध्यक्षता कृष्ण मोहन गोस्वामी संचालन शिवराम शर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर गोपाल जी कांस्यकार, डॉ. राम हर्ष गुप्ता, प्रमोद चंद्र अग्रवाल, रमेश बाबू गुप्ता, गुलाब धर मिश्रा, डॉ. अरविंद अवस्थी, रामनारायण यादव, शिवम गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रहरि आदि उपस्थित थे।