फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   List of intersections sought for beautification within a week

Mirzapur News: सुंदरीकरण के लिए एक सप्ताह में मांगी गई चौराहों की सूची

Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
List of intersections sought for beautification within a week
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से होने वाले कार्यों के लिए नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा तथा नगर पंचायत कछवां की तरफ से प्रस्तावित कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों से चौराहों के सुंदरीकरण के लिए एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यों की उपयोगिता, महत्व तथा खर्च होने वाले धनराशि के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बैठक में तकनीकी व प्रशासनिक समिति की जांच के बाद प्रस्तुत की गई कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं में आम जनता से सुविधाओं को देखते हुए प्रस्तावित कार्ययोजनाओं पर कार्य कराए जाने चाहिए। फाइबर अथवा प्लास्टिक के डस्टबिन के स्थान पर स्टील के डस्टबिन रखवाने तथा प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग जोन के साथ ही टैक्सी, ऑटो स्टैंड तथा एक पार्क की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को ओपन जिम बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर अगली बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई और इसे बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को अभियान चलाकर पकड़कर गोशालाओं में भेजने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि नगर पालिका क्षेत्रों में सड़कों व गलियों में प्रकाश व्यवस्था के लिए खंभों पर गुणवत्तापूर्ण लाइट आदि की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि लाइट बार-बार खराब होने की शिकायत न आने पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में कैटल कैचर, कम से कम एक जेसीबी तथा मिनी हाइड्रोलिक मशीन अवश्य उपलब्ध रहे। यदि किसी नगर पालिका अथवा नगर पंचायत में उपलब्ध नहीं है तो उसकी खरीद कर ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed