फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   List of every house will be ready under Dastak Abhiyan

दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक घर की तैयार होगी सूची

Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
List of every house will be ready under Dastak Abhiyan
जिगना। छानबे ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम प्रधान, सचिव व शिक्षा विभाग की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में 1 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश प्रसाद ने सभी विभाग के प्रभारी को शासन से प्राप्त समस्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया। बताया कि इस अभियान के दौरान ग्रामीण स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी द्वारा जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया दस्तक अभियान अंतर्गत आशाएं प्रत्येक घर का भ्रमण कर पांच प्रकार के सूचियां तैयार करेंगी। इसके अंतर्गत उनके द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची एवं क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची तैयार करेंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन ज्यादा पाया गया हो। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने प्रधानों से सफाई, झाड़ियों की कटाई, खुली नाली की सफाई करवाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश प्रसाद, सीडीपीओ रमेश कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एआरओ रमेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटेहरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा कला में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेंद्र जैसल की अध्यक्षता में यूनिसेफ की टीम ने एनएम व आशाओं को संचारी रोग नियंत्रण अभियान व नियमित टीकाकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस दौरान यूनिसेफ जिला समन्वयक अखिलेश वर्मा, मोहम्मद असलम, बीसीपीएम सूर्यकांत गुप्ता, बीओसी रेखा के साथ सभी एनएम व आशा संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed