फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor shops open in the morning in mirzapur women burnt liquor boxes

Mirzapur News: सुबह ही खुल रही शराब की दुकान, महिलाओं का जीना दुश्वार; हंगामे के बाद फूंक दी दारू की पेटी

Tue, 21 May 2024 06:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 May 2024 06:10 PM IST
सार

Mirzapur News: गांव के युवा गल्ला आदि बेचकर शराब पी रहे हैं। इससे हर घर में विवाद पैदा हो गया था। महिलाओं ने मांग किया कि दुकान पर अवैध तरीके से बेची जा रही शराब को बंद कराया जाए। दुकान को यहां से हटाया जाए।

विज्ञापन
Liquor shops open in the morning in mirzapur women burnt liquor boxes
दारू की दुकान पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबियों से तंग आकर आखिरकार चील्ह थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव की महिलाओं का गुस्सा मंगलवार की सुबह दुकान पर फूट पड़ा। गांव में सुबह ही खुली देशी शराब की दुकान पर पहुंची महिलाओं ने हंगामा किया। इसके बाद 15 पेटी देशी शराब को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान 24 घंटे खुली रहती है। सुबह के समय ही लोग शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं। इस कारण गांव के लोग व कम उम्र के युवा भी शराब की लत का शिकार हो रहे हैं। मांग किया कि दुकान हटाई जाए। चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सारी पट्टी गांव में देशी शराब की दुकान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सात बजे पहुंची गांव की महिलाओं ने दुकान में घुस कर हंगामा किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सेल्समैन फरार हो गया। महिलाओं ने दुकान के अंदर रखी देशी शराब की 15 पेटी को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं को कहना था देशी शराब की दुकान 24 घंटे खुली रहती हैं।

आगे से दुकान बंद करने के बाद रात के समय पीछे खिड़की से शराब बेची जाती है। शराब की दुकान सुबह के समय खुली रहती है। गांव के युवा सुबह ही शराब की दुकान पर पहुंच जाते हैं। गांव के लोग शराब की गिरफ्त में आ रहे थे। जिससे गांव में महिलाओं का जीना दुश्वार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed