फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Liquor at a higher price being sold at licensed shops

लाइसेंसी दुकानों पर बेची जा रही अधिक मुल्य पर शराब

Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Liquor at a higher price being sold at licensed shops
मिर्जापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में के समस्त शराब दुकानों की चेकिंग की गई। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने सिविल लाइन स्थित विदेशी मदिरा की दुकान का निरीक्षण किया। रजिस्टर न भरा होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने विसुंदरपुर में बीयर की दुकान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कछवां: नगर पंचायत में आबकारी निरीक्षक ने पांच दुकानों की जांच की। दुकानों पर खामियां और गंदगी मिलने पर सेल्समैन को फटकार लगाई।
कलवारी: मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण तहसीलदार मड़िहान नूपुर सिंह व नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वानंद यादव वअन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज: उपजिलाधिकारी लालगंज ने मंगलवार को उड़नदस्ता के साथ शराब की दुकानों की चेकिंग की। टीम ने तीन दुकानों पर अधिक मूल्य पर शराब बेचना पाया। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह व तहसीलदार शशांक शेखर राय की टीम ने प्रभारी कमलेश कुमार के साथ शराब की दुकानों पर छापामारा। लालगंज विजयपुर रोड स्थित दुकानों पर जांच के दौरान लाइसेंस तो पाए गए लेकिन सेल्समैन का लाइसेंस मौके पर नहीं मिला। प्रिंट दर से अधिक दाम पर शराब की बिक्री मिली। यही गड़बड़ी दुबार कला, गगहरा के शराब की दुकानों पर मिली। दुकानदारों के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखकर भेज दिया गया। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने कहा कि आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed