फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   lipik ke bhaee ko apane saath le gaee emapee pulis

लिपिक के भाई को अपने साथ ले गई एमपी पुलिस

Mon, 07 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
lipik ke bhaee ko apane saath le gaee emapee pulis
मिर्जापुर। मध्य प्रदेश में हुए साइबर क्राइम मामले में छानबीन करने आई मध्य प्रदेश पुलिस ने सीएमओ कार्यालय के लिपिक को अपने आवास में शरण देने पर पूछताछ के बाद आरोपी को उससे फोन कर बुलवाया और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में जबलपुर में साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। छानबीन के दौरान जबलपुर पुलिस को यह जानकारी मिली कि साइबर क्राइम का आरोपी मिर्जापुर गया है। आरोपी को सीएमओ कार्यालय के लिपिक ने अपने सरकारी आवास पर चार दिनों तक पनाह दिया था। छानबीन करते हुए जबलपुर से एक इंस्पेक्टर, एक एसआई और दो कांस्टेबल शनिवार की भोर में शहर कोतवाली में पहुंचे। वहां जानकारी देने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ सीएमओ कार्यालय स्थित लिपिक के सरकारी आवास पर पहुंचे। वहां पर साइबर क्राइम का आरोपी तो नहीं मिला। पुलिस लिपिक को उठाकर शहर कोतवाली लाकर पूछताछ की। इसके बाद उससे फोन कराकर जिसे अपने कमरे पर रोका था। उसे फोन कर बुुलाया और उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश की पुलिस साइबर क्राइम के संबंध में लिपिक से पूछताछ किया। इसके बाद लिपिक के भाई को बुुलाया और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed