{"_id":"66ad6289e1a449f0b2053ad4","slug":"lineman-got-burnt-due-to-switching-on-supply-despite-shutdown-case-against-sso-mirzapur-news-c-190-1-bal1001-120223-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू करने से झुलसा था लाइनमैन, एसएसओ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू करने से झुलसा था लाइनमैन, एसएसओ पर मुकदमा
विज्ञापन
बलिया। शहर के रामपुर माधोपुर में 11 केवीए लाइन का जंपर जोड़ते समय संविदाकर्मी को करंट लगने के मामले में विभाग सख्त हो गया है। उपकेंद्र बसवार के अवर अभियंता सुनील कुमार की शिकायत पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ भीम सिंह पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दो दिन पहले डबल पोल पर 11 केवीए नार्थ ईस्ट फीडर पर जंपर जोड़ते समय मनोज यादव निवासी बजहां मझौली थाना बांसडीह रोड करंट लगने से नीचे गिर गया था। शटडाउन के समय में ही सिविल लाइन स्थित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र बसवार पर तैनात ऑन ड्यूटी एसएसओ भीम सिंह ने विद्युत आपूर्ति चालू कर दी। विभाग इस घटना को लेकर सख्त है। एसएसओ पर मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही कर्मचारियों में आक्रोश है। वहीं, लाइनमैन संगठन ने इस कार्रवाई को उचित बताया है। पूर्व में इस तरह की लापरवाही के कारण हर वर्ष तीन-चार लाइनमैन की असमय मौत हो जाती है।