फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Like Vishwanath temple, the sanctum sanctorum of Vindhya Dham will also be gold plated.

Mirzapur : विश्वनाथ मंदिर की तरह विंध्य धाम का गर्भगृह भी होगा स्वर्ण मंडित, मुंबई के कारोबारी ने जताई इच्छा

Wed, 21 Feb 2024 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा जयेंद्र चतुर्वेदी, मिर्जापुर
जयेंद्र चतुर्वेदी, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:01 AM IST
सार

20 किलोग्राम से अधिक स्वर्ण से अंदर की दीवारों को जड़ा जाएगा। हाल ही में मुंबई के एक उद्योगपति ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर गर्भगृह में सोना जड़वाने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
Like Vishwanath temple, the sanctum sanctorum of Vindhya Dham will also be gold plated.
विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ मंदिर की तरह ही विंध्यवासिनी मंदिर का गर्भगृह भी स्वर्ण मंडित होने जा रहा है। 20 किलोग्राम से अधिक स्वर्ण से अंदर की दीवारों को जड़ा जाएगा। हाल ही में मुंबई के एक उद्योगपति ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर गर्भगृह में सोना जड़वाने का प्रस्ताव दिया है। नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र की उपस्थिति में इसको लेकर वार्ता हुई है। रविवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


देश ही नहीं विदेश से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दरबार में आते हैं। मंदिर की व्यवस्था बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए आस्थावान लाखों का देते रहे हैं। विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में डेढ़ क्विंटल से अधिक चांदी की जड़ाई की गई है।
विज्ञापन


गर्भगृह का द्वार, खंभे, दीवारों पर चांदी की परत चढ़ी है। इतना ही नहीं, हाल ही में मुंबई के एक उद्योगपति संजय सिंह ने मंदिर के गर्भगृह में सोना जड़वाने का प्रस्ताव रखा है। जिलाधिकारी और नगर विधायक के साथ उनकी बैठक भी हुई है। इसके बाद सोना लगवाने को लेकर मंदिर के गर्भगृह की मापी इत्यादि भी हुई है। रविवार को विस्तृत चर्चा और रणनीति बनाने के लिए कारोबारी को बुलाया गया है। जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के एक कारोबारी ने मंदिर के गर्भगृह में सोना लगवाने की इच्छा जाहिर की है। रविवार को बैठककर चर्चा होगी।
- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन

विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में सोना लगवाने के लिए उद्यमी संजय सिंह ने प्रस्ताव दिया है। सोना लगने के बाद मां के दरबार की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
- नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed