{"_id":"64a47029f707e9cf6b0e0d04","slug":"light-and-sound-show-will-be-held-in-sonva-mandap-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-1940-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सोनवा मंडप में होगा लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सोनवा मंडप में होगा लाइट एंड साउंड शो
विज्ञापन
चुनार। उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में सात से नौ जुलाई तक तीन दिवसीय चुनार महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान सोनवा मंडप में लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को चुनार दुर्ग स्थित डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही चुनार दुर्ग की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत से देश एवं विदेश के लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने बताया महोत्सव के दौरान दुर्ग को लाइट एवं विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाएगा। साथ ही सोनवा मंडप में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग के बाहर स्थित परेड ग्राउंड के कुछ हिस्से में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। शेष भाग में बच्चों के लिए झूला, खाना व नाश्ता के साथ ही स्थानीय उत्पाद चुनार के मिट्टी के बर्तन, अहरौरा के खिलौना, मिर्जापुरी कालीन व दरी आदि के स्टाल लगाएं जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान शाम सात से रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया कि पहले दिन गणेश वंदना, शिव तांडव एवं लेजर साउंड शो, दूसरे दिन गंगा अवतरण, लोक संगीत, सांस्कृतिक झांकी और महोत्सव के अंतिम दिन नौ जुलाई को भव्य गंगा आरती एवं आतिशबाजी, मिर्जापुरी कजरी व फूलों की होली होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, सभासद गौतम बाबू जायसवाल, किशन मोदनवाल, विकास कश्यप, अवनीश राय, लव श्रीवास्तव, पूजा पाल के अलावा मेजर कृपा शंकर सिंह, सुरेंद्र मिश्र, दिनेश सिंह पटेल,राजू यादव आदि मौजूद रहे।