फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Licensee found dropped near Kotwali

कोतवाली के पास गिरा मिला लाइसेंसी पिस्टल

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Licensee found dropped near Kotwali
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली परिसर के बाहर सड़क किनारे सोमवार की रात एक लाइसेंसी पिस्टल गिरा हुआ मिला। होमागार्ड की ड्यूटी का निरीक्षण करने रास्ते से गुजर रहे होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने असलहे को उठाया। थोड़ी देर पिस्टल मालिक वहां आया। जांच पड़ताल के बाद उसे पिस्टल सौंप दी गई। साथ ही लापरवाही बरतने पर फटकार भी लगाई गई।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी सुशील त्रिपाठी के पास लाइसेंसी पिस्टल है। वह सोमवार को बाजार सामान लेने आया था। रात नौ बजे वह कटरा कोतवाली के सामने से गुजरा। इस दौरान कमर में बंधी रस्सी टूटने से पिस्टल गिर गई। इस दौरान होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह ड्यूटी चेक के लिए निकले थे। उनकी नजर सड़क किनारे गिरी पिस्टल पर पड़ी।उन्होंने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद सुशील त्रिपाठी वहां पहुंचा। इसके बाद कटरा कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। लापरवाही पूर्वक पिस्टल रखने पर उसको फटकार भी लगाई। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पिस्टल वापस कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed