फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   levee break

टूटा तटबंध, बीस बीघा गेहूं फसल हुआ जलमग्न

Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
levee break
जमालपुर। क्षेत्र में अहरौरा डैम से संचालित बिक्सी माइनर का सायफन जाम होने के वजह से हसौली गांव के पास रविवार को सुबह तटबंध टूट गया। इससे करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर बांधने का प्रयास किया लेकिन सायफन जाम हो जाने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। किसानों ने फोन से सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई को नहर का तटबंध टूटने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गेहूं की सिंचाई हो चुकी थी। तटबंध टूटने से फसल दुबारा जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि नहर और माइनरों की समय-समय पर देखभाल न होने से प्रति वर्ष हसौली गांव के आसपास सायफन जाम होने के कारण अक्सर तटबंध टूट जाता है, जिसके चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इतना सब होने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानो ने सायफन का फिर से निर्माण कराए जाने की मांग किया है। नहर टूटने की जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ केके सिंह ने नहर को तुरंत बंद कराया और अवर अभियंता अश्वनी यादव मौके पर मजदूरों को भेजकर टूटे हुए तटबंध का मरम्मत कराने के साथ ही सायफन के साफ-सफाई का कार्य शुरु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed