फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lentils, mustard and gram will be purchased from farmers at government rates at five centres.

Mirzapur News: पांच केंद्रों पर किसानों से सरकारी दर पर मसूर, सरसों और चने की होगी खरीदारी

Thu, 11 Apr 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Lentils, mustard and gram will be purchased from farmers at government rates at five centres.
मिर्जापुर। जिले में पहली बार किसानों से चना, मसूर एवं सरसों की खरीद सरकारी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से पांच खरीद केंद्र खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसमें से तीन केंद्र मिर्जापुर मंडी समिति तथा दो केंद्र अहरौरा मंडी समिति परिसर में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि नेफेड द्वारा सहकारिता विभाग की पीसीयू के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से दलहन एवं तिलहन की फसलों की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसान ई-समृद्धि पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। उसका सत्यापन संबंधित तहसील के तहसीलदार से कराकर किसान आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, बैंक पासबुक की दो छायाप्रति के साथ नजदीक के केंद्र प्रभारी से संपर्क कर अपनी उपज की बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरसों 5650 रुपये प्रति क्विंटल, चना 5440 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर 6415 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed