फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal killed himself by cut off by train in mirzapur shocking thing written in suicide note

भइया...मां का ख्याल रखना: मिर्जापुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

Sat, 29 Jul 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 07:50 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के सराय टेकौर निवासी लेखपाल ने शनिवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। इससे पहले पहले उसने सुसाइड नोट अपने भाई व अन्य लोगों को व्हाट्सएप पर भेजा। इसमें उसने अपने बड़े भाई को मां का ख्याल रखने की बात के साथ ही खुदकुशी का कारण भी लिखा। 

विज्ञापन
Lekhpal killed himself by cut off by train in mirzapur shocking thing written in suicide note
लेखपाल प्रवीण कुमार सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के सराय टेकौर निवासी लेखपाल ने शनिवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची बहन ने शिनाख्त की। आत्महत्या करने से पहले उसने सुसाइड नोट अपने भाई व अन्य लोगों को व्हाट्सएप पर भेजा। इसमें उसने अपने बड़े भाई को मां का ख्याल रखने की बात के साथ ही खुदकुशी का कारण भी लिखा। 

विज्ञापन


सराय टेकौर निवासी लेखपाल प्रवीण कुमार सेठ उर्फ सनी (35) पुत्र प्रकाश सेठ शनिवार सुबह अपनी मां कनकलता से यह कहकर घर से निकला कि टहल कर आ रहा हूं। निकलते समय उसने कुंडी में बाहर से ताला लगा दिया। इस बीच जीआरपी को सूचना मिली कि पूर्वी यार्ड के पास एक क्षत-विक्षत शव रेल लाइन पर पड़ा है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया, जबरन निर्वस्त्र कर युवती के साथ वीडियो बनाया, फिर ऐंठे 4.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित था प्रवीण

सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे। शव को रेल लाइन से किनारे हटवाया। उधर, रेल लाइन पर किसी युवक के शव मिलने की चर्चा क्षेत्र में फैली तो प्रवीण की बहन ज्योति भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की पहचान अपने भाई प्रवीण सेठ उर्फ सनी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रवीण अविवाहित था। मृतक आश्रित कोटे से आठ वर्ष पूर्व लेखपाल पद पर चुनार तहसील में तैनाती मिली थी। वर्तमान में वह मड़िहान तहसील में तैनात था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े भाई चेन्नई से घर के लिए रवाना हो गए। इधर, मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि प्रवीण की मां की तहरीर पर बुआ मीना, बुआ के पुत्र अभिषेक, घाटमपुर स्थित एक बैंक के मैनेजर योगेश मिश्रा व शीतला प्रसाद यादव समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मैंने चोरी नहीं की, बुआ और अन्य पर लगाया आरोप

लेखपाल प्रवीण कुमार सेठ ने अपने बड़े भाई व अन्य लोगों को व्हाट्सएप पर भेजे गए सुसाइड नोट में अपने को चोर नहीं होने के साथ ही बुआ का पैसा नहीं लेने की बात लिखी है। प्रवीण ने लिखा है कि 21 लाख रुपये का चेक उसने खुद दिया था। पूरा पैसा मैं निकालकर दे चुका हूं, लेकिन मीना बुआ व उनका पुत्र अभिषेक, घाटमपुर स्थित बैंक के मैनेजर योगेश मिश्रा और वकील शीतला यादव उसे फंसा रहे हैं।

नए-नए नंबर से फोन कर उसे धमका रहे हैं कि मैंने पैसा नहीं दिया तो पुलिस केस में फंसा देंगे। मैंने कोई चोरी नहीं की है, लेकिन ये सभी लोग मुझे इतना बदनाम कर चुके हैं, इतना टार्चर किए हैं कि मैं अब मजबूरी में सब छोड़कर बहुत दूर जा रहा हूं। मम्मी का ख्याल रखना। हो सके तो मुझे माफ कर देना, लेकिन मैंने कोई चोरी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed