फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal arrested taking bribe of 10 thousand rupees

Mirzapur News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal arrested taking bribe of 10 thousand rupees
मिर्जापुर। जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। सदर तहसील के पास स्थित बीएलजे मैदान से उसे रंंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद कोतवाली देहात में मुुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर निवासी राम आसरे ने 22 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुन्नी लाल ने 11 जुलाई को आईजीआरएस पोर्टल पर विवादित जमीन के एक हिस्से पर कब्जा हटाने के लिए शिकायत की थी। इस पर हल्का लेखपाल विवेक मिश्रा ने उनसे विवादित जमीन की पैमाइश कर एक बिस्वा जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर में रामआसरे सदर तहसील के बगल में स्थित बीएलजे मैदान में लेखपाल विवेक कुमार मिश्रा को 10 हजार रुपये रिश्वत दी। लेखपाल ने जैसे ही रुपये अपने हाथों में लिया, वैसे ही पास में सादे कपड़ों में मौजूद एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गए। घटना की जानकारी पाकर तहसील के लेखपाल और कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक टीम लेखपाल को लेकर जा चुकी थी। टीम ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अनिधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एंटी करप्शन के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि जमीन की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल विवेक कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed