फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal accused of forging land in fake manner

लेखपाल पर फर्जी तरीके से भूमि बैनाम कराने का आरोप

Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of forging land in fake manner
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ निवासीनी कलावती पत्नी रमेश कुमार ने जिलाधिकारी व एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल प फर्जी तरीके से भूमि का बैनाम करोन की शिकायत किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पिता कल्लू की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो गई थी। माता की भी मृत्यु के बाद प्रार्थिनी के नाम पिता की वारिस होने के नाते पिता की बारह बीघा भूमि वरासत हो गई। वह गरीब अशिक्षित है। उसकी जमीन भैसोड़ वलाय पहाड़ पर ष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। सड़क चौड़ी होने के कारण मुआवजा मिलना था। लेखपाल के द्वारा मोबाइल नंबर पर फोन कर मुआवजा बनवाने के लिए बुलाया और मुआवजा के कागजात पर अंगूठा लगवाया। लेखपाल के द्वारा दो दिनों तक कमरें में बंद कर रखा और घर नहीं जाने दिया। एक कार्यालय में ले जाकर वंहा कई कागजातों पर निशानी अंगूठा लगवाया। इसके बाद लेखपाल ने कहा कि तुम्हारा मुआवजा पक्का हो गया। जल्द ही खाते में मुआवजे की राशि आ जायेगी। इंतजार करती र, पर ही आज तक राशि खातें में नहीं आई। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व भूमि बेचने के लिए तहसील से खतौनी लिया तो पता चला कि उसकी की साढ़े पांच बीघा लेखपाल के द्वारा अपनी पत्नी के नाम भूमि को बैनामा करा लिया। जब लेखपाल से इस संबंध में बात किया तो लेखपाल ने भूमि पत्नी के नाम पर बैनामा कराने की बात बताया। बिना पैसा दिए लेखपाल ने जालसाजी कर भूमि को बैनामा करा लिया। जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम लालगंज जंगबहादुर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed