फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Legal awareness exhibition held, cycle rally left

लगी विधिक जागरुकता प्रदर्शनी, साइकिल रैली हुई रवाना

Mon, 15 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Legal awareness exhibition held, cycle rally left
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को जागरूकता प्रदर्शनी का शुुभारंभ जनपद न्यायाधीश शिव कुमार प्रथम ने किया। जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता साइकिल रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें पर्ष के उपलक्ष्य में भारत का अमृत महोत्सव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शहर, नगर, तहसील, कस्बे और गांव-गांव में प्रत्येक जन-जन तक जाकर विधिक जागरुकता फैलाने का कार्यक्रम दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक चला। जिले के 29 लाख कीजनता के घर जाकर पैरालीगल के माध्यम से विधि ज्ञान की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विधिक जागरुकता के व्यापक प्रचार के लिए रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस स्टेशन, जिला अस्पताल, में होल्डिग लगाकर विधिक ज्ञान एंव संविधान के मौलिक कर्तव्यों व अधिकारों की जानकरी दिया जा रहा है। जमालपुर ब्लाक के ओढ़ी गांव में भी जागरुकता कैंप लगाया गया है। पूर्ण कालिक सचिव अमित कुमार यादव द्वितीय ने बतायाकि 45 दिनों तक भारत का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक आम जनमानस को जागरुक करने के लिए दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश पारिवारीक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अनिल कुमार यादव, अपर जिला जज तृतीय जितेंद्र मिश्रा, विशेष न्यायाधीश ईसीएक्ट संतोष कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाजज पंचम चंद्र शेखर मिश्रा, अपर जिलाजज एफटीसी वायु नंदन मिश्र, नेहा गंगवार, आकृति गौतम, भावना भारती, अमित कुमार यादव, आस्था मिश्रा, सुरेश कुमार त्रिपाठी, अनानुल्लहा अंसारी, विजय शंकर अग्रवाल, यशवंत कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed