फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leaving parents in an old-age home is concerning: Bindu Didi

माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ना चिंताजनक : बिंदु दीदी

Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Leaving parents in an old-age home is concerning: Bindu Didi
वृद्धाश्रम में मातृत्व दिवस ब्रह्माकुमारीज की ओर वृद्धों को संबोधन करती बिंदु दीदी, संवाद
विंध्याचल। वृद्धाश्रम में मातृत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से भावपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बुजुर्ग माताओं और दादाजी को आध्यात्मिक ज्ञान एवं सकारात्मक जीवन का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर सेवा केंद्र की प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नैतिक मूल्यों का हृास चिंताजनक है। कुछ लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ रहे हैं। जबकि उनकी सेवा बच्चों का कर्तव्य है।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में माता-पिता को छोड़ना कलयुग के अंतिम समय का संकेत है। उन्होंने बुजुर्गों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के इस चरण में ईश्वर स्मरण, सत्संग और भजन के माध्यम से आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त किया जा सकता है। सभी को नकारात्मक विचारों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीके अनीता दीदी ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार ईश्वरीय ज्ञान ने उनके जीवन को नई दिशा दी। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दिव्य बहन की ओर से प्रस्तुत भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो उठे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में “संगम” अभियान की भी जानकारी दी गई, इसे भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज की ओर से संयुक्त रूप से “गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” थीम के तहत पूरे देश में चलाया जा रहा है। वृद्धाश्रम के देखभालकर्ता चंद्रपाल ने इस पहल के लिए संस्था का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed