{"_id":"6a61167e3beb62feb207f427","slug":"lawyers-protest-against-the-lathi-charge-on-students-and-the-courts-verdict-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157891-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छात्रों पर लाठीचार्ज और कोर्ट के फैसले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छात्रों पर लाठीचार्ज और कोर्ट के फैसले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिक्ता। स्रोत- संवाद
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर बुधवार को छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और कचहरी के कई गेट बंद कर दिए गए थे। इस बीच आक्रोशित अधिवक्ता छात्रों पर लाठीचार्ज समेत अन्य मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्हें रोकने में पुलिस बल नाकाम रहा। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट को धक्का देकर खुलवाया और डीएम कार्यालय के कक्ष के पास पहुंचकर नारेबाजी की। उन्होंने नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उनकी अन्य मांगें भी हैं। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक-दूसरे के विपरीत फैसले दिए गए हैं। अधिवक्ता के खिलाफ मात्र प्राथमिकी दर्ज होने पर प्रैक्टिस करने से मना किया गया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जब तक निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी को अपराधी नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे विरोधाभासी आदेशों के विरोध में अधिवक्ता संपूर्ण न्यायिक कार्य से विरत हैं।
अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि कचहरी का गेट बंद होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी हो रही है। न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को पंगु बना दिया है। इस दौरान सचिव जंग बहादुर सिंह, आयुष सिंह, शिवम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।