{"_id":"596d029e4f1c1b763f8b470e","slug":"lawyers-blocked-tahsil-s-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने तहसील का कामकाज ठप कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने तहसील का कामकाज ठप कराया
mirzapur
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई नहीं करने से नाराज वकीलों ने सोमवार को तहसील खुलते ही कामकाज ठप करा दिया और उपजिलाधिकारी का घेराव किया। वे अदलहाट व चुनार के थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारी नरायनपुर को तत्काल हटाने की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ने पर एसडीएम चुनार सुनील मिश्र ने चुनार कोतवाल व चौकी इंचार्ज नरायनपुर को बुला कर अधिवक्ताओं से वार्ता कराई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ता शांत हुए।
अदलहाट निवासी अधिवक्ता पतिराम सिंह की नरायनपुर बाजार के पास जमीन है। एक सप्ताह पूर्व कुछ लोग उस पर कब्जा करने लगे। अधिवक्ता एवं उनके परिवार वालों ने रोकने की कोशिश की तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर नरायनपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज ने अधिवक्ता की एक नहीं सुनी। उल्टे कब्जा करने वालों की वकालत करने लगे। दबाव देने पर उन्होंने एनसीआर दर्ज किया।
विज्ञापन
दूसरा मामला चुनार थाना निवासी अधिवक्ता प्रमोद सिंह का था। उनका आरोप था कि कोर्ट से स्टे के बाद भी पुलिस दूसरे पक्ष से मिल कर विवादित स्थल पर निर्माण करा दिया। दोनों प्रकरण को लेकर अधिवक्ता दोषी पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को ले कर बीते कई दिनों से हड़ताल पर हैं। यंग बार एसोसिएशन के महामंत्री अभय सिंह ने कहा कि अगली रणनीति मंगलवार की बैठक में तय होगी।
विज्ञापन