फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   land

जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Mon, 12 Aug 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
land
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के रैकरा बेलाही गांव में जमीन विवाद में बड़ा बवाल होने से बच गया। गांव में भूमिधरी जमीन पर बंटवारा एवं कब्जे को लेकर विवाद हो गया। रविवार को दो पक्ष मारपीट की नीयत से लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट होने की सूचना पर पुलिस और तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों के सामने समस्या के निराकरण का आश्वासन देकर किसी तरह मामले को शांत कराया। घंटो चली पंचायत में दोनो पक्ष हटे, पर तनाव अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रैकरा गांव में 340 बीघा का चक है। इसी प्लाट में गुर्जर व गोंड़ बिरादरी के चालीस लोगों के नाम से भूमिधरी जमीन है। अच्छी जमीन पर दोनों पक्ष अपना अपना दावा करते हैं। फाटबन्दी को लेकर मामला न्यायालय में लंबित है। रविवार को एक पक्ष जुताई-बुआई करने पहुंच गया। जानकारी होते ही दूसरे पक्ष से सैकड़ो की संख्या में लाठी-डंडा लेकर रोकने लगे। किसी ने अनहोनी की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। जमीन विवाद में सोनभद्र के मूर्तिया उम्भा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए सूचना मिलने पर एसडीएम विमल कुमार दूबे, तहसीलदार कर्मेन्द्र कुमार, सीओ आपरेशन रमाकांत सिंह, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। अधिकारियों ने मामले का निबटारा करने का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। फिर दोनों पक्षों के बीच पंचायत में वार्ता की गई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों को समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed