फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lance Naik Devendra Pratap Singh honored with Kirti Chakra who killed two terrorists in Pulwama

Kirti Chakra: पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराने वाले लांस नायक देवेंद्र प्रताप कीर्ति चक्र से सम्मानित

Wed, 10 May 2023 09:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 09:18 PM IST
सार

 मिर्जापुर जिले के नेवादा गांव निवासी लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को उनकी असाधारण वीरता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र अवार्ड से सम्मानित किया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलवामा हमले के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन
Lance Naik Devendra Pratap Singh honored with Kirti Chakra who  killed two terrorists in Pulwama
लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के नेवादा गांव निवासी लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को उनकी असाधारण वीरता के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र अवार्ड से सम्मानित किया। इसकी जानकारी मिलते ही उनके घर गांव सहित जिले में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। देवेंद्र प्रताप सिंह इस समय पंजाब में 90 आर्म्ड फोर्स की बटालियन में लांस नायक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


29 जनवरी 2022 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित भारत-पाकिस्तान की सीमा पोस्ट पर 55 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में नायक के पद पर उनकी तैनाती थी। उसी दौरान देवेंद्र ने आतंकवादियों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में भारतीय सैनिकों के ऊपर घातक ग्रेनेड से हमला करने वाले एक आतंकवादी को गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन


साथ ही पलक झपकते ही हमला कर भाग रहे दूसरे आतंकवादी को भी उन्होंने मार गिराया था। मुठभेड़ के दौरान उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के साथ अदम्य साहस और अद्वितीय शौर्य का प्रदर्शन करते हुए लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर सेना सहित देश का मान बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छानबे विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, 50 फीसदी से कम हुआ मतदान

ननिहाल में रहकर पूरी की पढ़ाई

लांस नायक देवेंद्र हलिया विकास खंड के नेवादा गांव निवासी इंद्रबहादुर सिंह के बड़े सुपुत्र हैं। प्रारंभ से लेकर अंत तक की शिक्षा दीक्षा उन्होंने रीवा मध्यप्रदेश स्थित अपने ननिहाल से पूरी की थी। लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह विद्यार्थी जीवन से ही देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए उत्सुक थे।

बीएसी की पढ़ाई के दौरान ही वे सेना में भर्ती हो गए थे। अपने बेटे को राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र अवार्ड मिलने की जानकारी मिलने के बाद पिता इंद्र बहादुर सिंह सहित पूरे नेवादा गांव और क्षेत्र के लोग अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Lance Naik Devendra Pratap Singh honored with Kirti Chakra who killed two terrorists in Pulwama
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed