फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lallu was killed due to Ojhai, two arrested

ओझाई के चलते लल्लू की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Lallu was killed due to Ojhai, two arrested
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव में 19 फरवरी की रात हुई वृद्ध की हत्या का खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया। ओझाई से परेशान गांव के ही दो लोगों ने हथौड़ी और फावड़े से हमला कर हत्या की थी। मामले का खुलासा शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से आलाकत्ल बरामद किया। साथ ही कान से लूटे गए कुंडल भी बरामद किए।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी 62 वर्षीय लल्लू बिंद झाड़-फूंक और ओझाई का काम करता था। 19 फरवरी की रात को वह अपने घर से पाही पर बने मकान पर जा रहा था, पर वह पाही पर नहीं पहुंचा। सुबह उसके पुत्रों ने खोजबीन की तो घर और पाही के बीच में खेत में शव मिला। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू की। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह तिगोड़ा नहर पुलिया के पास से दो आरोपित संतोष बिंद और लल्लू बिंद को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी ने बताया कि लल्लू बिंद बीमार था। उसे शक था कि ओझा लल्लू ने उसके ऊपर भूत-प्रेत किया है। इसके चलते वह बीमार रहता है। इसी तरह की परेशानी से गांव निवासी संतोष बिंद भी जूझ रहा था। दोनों ने मिलकर लल्लू की हत्या करने की साजिश रची। संतोष बिंद लल्लू को पूजा कराने के बहाने खेत की ओर ले गया। वहां पर आरोपी लल्लू ने ओझा लल्लू पर हथौड़ी से हमला किया। इसके बाद संतोष ने फावड़े से हमला किया। घटना स्थल पर फूल मिला था। इससे लग रहा था कि ओझाई का काम करते समय किसी ने हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed