फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Labourer returning home on bicycle dies after being hit by pickup

Mirzapur News: साइकिल से घर लौट रहे मजदूर की पिकअप की टक्कर से मौत

Fri, 20 Dec 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Labourer returning home on bicycle dies after being hit by pickup
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित सागरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे साइकिल से अपने घर जा रहा मजदूर पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चेकसारी गांव निवासी जवाहर लाल यादव (55) कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित एक कारपेट कंपनी में मजदूरी करते थे। वे बुधवार की रात नाइट ड्यूटी करके बृहस्पतिवार को सुबह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में चील्ह थाने के सागरपुर के पास औराई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। हादसे में जवाहर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उनको इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गए। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवाहर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनसे चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed