फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer who came to transplant paddy died

Mirzapur News: धान की रोपाई करने आए मजदूर की मौत

Mon, 04 Aug 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Laborer who came to transplant paddy died
मिर्जापुर। अदलहाट के कमालपुर गांव में धान की रोपाई करने आए मजदूर की शनिवार की देर रात छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भगहा थाना क्षेत्र के पुवर हाउस निवासी प्रह्लाद (50) गांव के ही अमिता, मैनेजर साहनी, बृजेश, संदीप व पप्पू के साथ 22 जुलाई को अदलहाट थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में धान की रोपाई करने आया था। शनिवार को धान की रोपाई के बाद किसान राम अवतार की छत पर सभी सोए थे।
विज्ञापन

छत पर चहारदीवारी नहीं थी। देर रात 10 बजे प्रह्लाद छत से नीचे गिर गया। उसके साथी उसे पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके साथियों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित मिश्रा ने बताया कि छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed