{"_id":"5ebececc8ebc3e908d6047f7","slug":"labor-special-arrived-in-1806-migrants-from-28-districts-mirzapur-news-vns525095812","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 जिलों के 1806 प्रवासियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 जिलों के 1806 प्रवासियों को लेकर पहुंची श्रमिक स्पेशल
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुजरात के सूरत से 28 जिलों के 1806 प्रवासी श्रमिकों को लेकर शुक्रवार की सुबह श्रमिक एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंची। सभी को जिलावार कोच से बाहर निकाला गया। जांच कराकर लंच पैकेट और पानी की बोतल के साथ बस से घर के लिए रवाना किया गया। सभी श्रमिकों को 44 बसों से उनके घर रवाना किया गया। डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डा. धर्मवीर सिंह, सीडीओ अविनाश सिंह, सीएमओ डा. ओपी तिवारी, एडीएम यूपी सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर, एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों व स्टाफ ने ताली बचाकर सभी का स्टेशन पर स्वागत किया।
ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे से चार घंटे लेट पहुंची। ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर सुबह 10 बजे आई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के रूकने के बाद सभी बोगी पर नंबर चस्पा किया गया और बोगी के सामने नंबर का स्टैंड लगाया गया। इसके बाद जिला वार यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया। सबसे पहले जौनपुर, उसके बाद आजमगढ़, भदोही, वाराणसी व सोनभद्र के श्रमिकों को उतराया गया।
बोगी से उतरने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई। जांच के बाद लंच पैकेट और पानी की बोतल लेकर श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गोले में खड़े होकर आगे बस की ओर बढ़े। बस में बैठाने के बाद उसमें श्रमिकों का नाम नोट किया गया। इसके बाद बस को रवाना किया गया। सुबह 10 बजे शुरु हुई प्रक्रिया लगभग चार घंटे बाद पौने दो बजे समाप्त हुई। इसके बाद ट्रेन को सैनिटाइज कर रवाना किया गया। दूसरी ट्रेन दोपहर में आनी थी, पर वो भी पांच घंटे लेट है दूसरी ट्रेन रात साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन शनिवार की सुबह आएगी।
विज्ञापन
सबसे अधिक जौनपुर और भदोही के थे प्रवासी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 28 जिलों के 1806 यात्रियों को बस से रवाना किया गया। इसमें सबसे अधिक प्रवासी जौनपुर और भदोही के थे। इसमें जौनपुर के 421, आजमगढ 51, भदोही 270, वाराणसी 75, सोनभद्र 32, मीरजापुर 82, चन्दौली 10, गाजीपुर और बलिया 78, देवरिया व गोरखपुर 31, अम्बेडकर नगर व बस्ती के 75, प्रतापगढ व सन्त कबीर नगर के 118, रायबरेली व बाराबंकी 34, सुलतानपुर 118, प्रयागराज 129, कानपुर देहात, पतेहपुर, औरैया व कौशांबी के 103, बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर के 95, फैजाबाद व गोण्डा के 84 प्रवासी श्रमिकों को उनके जिलो को सकुशल बसों से रवाना किया गया।