फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Krishna took birth on the land of Nandja

नंदजा की धरती पर कृष्ण ने लिया जन्म

Mon, 14 Aug 2017 11:47 PM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Mon, 14 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Krishna took birth on the land of Nandja
पुल‌िस लाइन में झांकी
      
विज्ञापन

मिर्जापुर। बहन नंदजा की धरती पर सांवले सलोने नटखट माखन चोर का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण के जन्म लेते ही कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए और महिलाओं ने सोहर गाये। बच्चों ने घरों में श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां सजाईं। कई स्थानों पर उदया तिथि को मानते हुए मंगलवार को भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।        

भाद्र पद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जिले में कई स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। आधी रात को श्री कृष्ण के जन्म लेते ही पटाखे फूटने लगे और महिलाओं ने सोहर गीत गाये। भए प्रकट कृपाला दीन दयाला के स्वर भी फूटे। घंट घड़ियाल की आवाज से माहौल आधी रात को भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर पूजा पाठ किया। पुलिस लाइन में इस अवसर पर विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के थाना चौकियों में भी विधिवत रूप से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने घरों में नंद भवन, बरसाने और मथुरा के जेल की झांकियां सजाईं। कई स्थानों पर कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूलों में डांडिया और अन्य कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसके पूर्व दिन भर पर्व को देखते हुए बाजारों में चहल पहल रही। फल फूल की बिक्री बढ़ी रही। खीरा की मांग सर्वाधिक रही। सेव, केला, नासपाती आदि के दाम पर्व को देखते हुए रोजाना की अपेक्षा अधिक रहे। फूल माला की भी मांग बढ़ी रही। कांसे के लड्डू गोपाल,  उनके वस्त्र, मुुकुट आदि के खरीददार उमड़े थे। मां विन्ध्याचल मंदिर में श्री कृष्ण दरबार को शानदार ढंग से सजाया गया था। समीप में स्थित शेरकोठी में शानदार झांकी सजाई गई थी। कई स्थानों पर कजली का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed