फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kotedar injured by bullet fired while taking off clothes

कपड़ा उतारते समय चली गोली से कोटेदार घायल

Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kotedar injured by bullet fired while taking off clothes
जिगना थाना क्षेत्र के डंगहर गांव में सोमवार को दोपहर में कपड़ा उतारते समय लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली कोटेदार के दाहिने हाथ के कोहनी के पास लगी। परिजन आनन-फानन में उनको उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से उनको स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के डंगहर गांव निवासी जय कुमार मिश्र (52) गांव के कोटेदार हैं। सोमवार को निकासी कराने भटेवरा गांव गोदाम पर गए थे। वहां पर अपनी रिवाल्वर साथ ले गए थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे के करीब घर पहुंचे। घर पर कपड़ा उतारते समय रिवाल्वर तख्त पर रखते समय गोली चल गई। गोली दाहिने हाथ के कोहनी के पास जा लगी। परिजन पुुलिस को सूचना देकर जय कुमार को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां डॉ. पुनीत ने बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने बताया कि लाइसेेंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई थी। जिससे कोहनी में चोट लगी है। कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed