फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KM Chanda enhanced the pride of the district by winning gold and silver medals

गोल्ड व रजत पदक जीतकर केएम चंदा ने जनपद का बढ़ाया गौरव

Tue, 19 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
KM Chanda enhanced the pride of the district by winning gold and silver medals
अहरौरा। क्षेत्र के सोनपुर गांव के गरीब परिवार में जन्मी अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स केएम चंदा ने गोल्ड व रजत पदक जीतकर जिले के गौरव को बढ़ाया है। इस प्रकार सितंबर माह में चंदा को दो सफलताएं मिली। एक सप्ताह पूर्व नई दिल्ली में 27 से 29 सितंबर के बीच संम्पन्न हुई राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनिशप के 800 मीटर महिला स्पर्धा में एथलेटिक्स केएम चन्दा ने 2:03.40 सेंकड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीतकर एकबार अपनी काबिलियत को साबित है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में मप्र अकादमी की केएम दिक्षाए ने 2:04.62 सेकंड का समय निकाल कर रजत पदक अर्जित किया। दिल्ली की राधा चौधरी ने 2:06.00 सेकंड में कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ ही केएम चंदा ने तेलंगाना एथलेटिक्स एसोसिएशन और वारंगल एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से वारंगल के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 15 से 19 सितंबर के बीच सम्पन्न हुई 60वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप-202 में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में अचानक खराब स्वास्थ्य होने के बाद भी प्रतिभाग करते हुए के.एम. चंदा ने 1500 मीटर की दौड़ 4 मिनट 18.24 सेकेंड में पूरी कर रजत पदक जीता है। इसके पूर्व नक्सल प्रभावित राजगढ़ ब्लाके सोनपुर गांव के गरीब किसान सत्यनरायन प्रजापति की बेटी उम्दा धावक केएम चंदा टोक्यो ओलंपिक टीकट से महज चार सेकेंड से भले ही मात खा गईं थी लेकिन वह निराश कत्तई नहीं हैं। चंदा अब वर्ष-2022 में होने वाले एशियाई गेम्स की तैयारियों में दिल्ली में दिनरात पसीना बहा रही हैं। इससे पहले विदेशी धरती पर एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली केएम चंदा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल जूनियर एथलेटिक्स का रिकार्ड अपने नाम कर इतिहास रच चुकी है। यही नहीं मार्च 2021 पटियाला में हुए 24 वीं फेडरेशन कप नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 800 मीटर में गोल्ड जीतने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed