फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kirti Kol became Legislative Council candidate from SP

Kirti Kol: यूपी एमएलसी उपचुनाव के लिए Akhilesh का नया दांव, कीर्ति कोल बनीं विधान परिषद प्रत्याशी

Mon, 01 Aug 2022 08:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 08:18 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने विधान परिषद के रिक्त सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए नया दांव खेला है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद की पुत्री व जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। कीर्ति कोल इससे पहले विधान सभा चुनाव में छानबे सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। 

विज्ञापन
Kirti Kol became Legislative Council candidate from SP
कीर्ति कोल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के रिक्त सीट पर हो रहे उप चुनाव में भागीदारी के लिए पूर्व सांसद की पुत्री व जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल को प्रत्याशी बनाया है। कीर्ति कोल इससे पहले विधान सभा चुनाव में छानबे सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

सपा प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि अहमद हसन के निधन से लखनऊ में विधान परिषद की सीट रिक्त हुई है। जिस पर होने वाले उप चुनाव के लिए पार्टी मुखिया ने पूर्व सांसद स्व. भाई लाल कोल की पुत्री जिला पंचायत सदस्य कीर्ति कोल को समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


एक अगस्त को वे लखनऊ में नामांकन करेंगी। कोल समाज के लोगों पार्टी से जोड़े रखने लिए कीर्ति को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है। कीर्ति के पिता स्व. भाई लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से सांसद और छानबे विधानसभा के विधायक रह चुके हैं। पचोखर गांव निवासी भाईलाल कोल 2012 में सपा के सिंबल पर विधायक बने थे। उनकी मौत होने पर पुत्री कीर्ति को समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में छानबे सीट से प्रत्याशी बनाया था। वे विधानसभा चुनाव में भाजपा - अपनादल गठबंधन प्रत्याशी राहुल कोल पराजित हुई थीं। बीए की डिग्री हासिल कर उन्होंने बीएड पढ़ाई पूरी की। उसके बाद पिता की विरासत संभालने के लिए कीर्ति कोल राजनीति में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed