{"_id":"6547e5e9ca84e48c70067e04","slug":"king-of-mirzapur-defeated-divya-shakti-by-20-runs-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-413455-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किंग ऑफ मिर्जापुर ने दिव्य शक्ति को 20 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किंग ऑफ मिर्जापुर ने दिव्य शक्ति को 20 रन से हराया
विज्ञापन
मिर्जापुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला प्रशासन की तरफ से दिव्यांगजन व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्वीप श्रीलक्ष्मी वीएस ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रिकेट मैच ताज विकलांग सेवा समिति की टीम किंग आफ मिर्जापुर एवं मां वैष्णवी फाउंडेशन कछवां की टीम दिव्य शक्ति के बीच हुआ। पहली पाली में किंग आफ मिर्जापुर की टीम ने खेलते हुए 108 बनाया। जवाब में खेलने उतरी दिव्य शक्ति की टीम निर्धारित ओवरों में 88 रन ही बना सकी। इस तरह से किंग ऑफ मिर्जापुर की टीम विजयी रही। मैच का उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मतदाताओं को चुनाव में मताधिकार के प्रयोग करने का संदेश दिया। कहा कि 18 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र के दिव्यांगजन एवं अन्य सभी मतदाता जिनके वोटर आईडी कार्ड अभी नहीं बने हैं, वे अपने बीएलओ अथवा तहसील में सम्पर्क कर अपना वोटर कार्ड बनवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे आदि मौजूद रहे।