{"_id":"626f6b8f1086861ba078c25a","slug":"kidnapped-youth-recovered-in-mirzapur-police-arrested-six-including-samajwadi-party-leader-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में अपहृत युवक बरामद: पुलिस ने सपा नेता समेत छह को किया गिरफ्तार, पांच माह से लापता पुत्र का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में अपहृत युवक बरामद: पुलिस ने सपा नेता समेत छह को किया गिरफ्तार, पांच माह से लापता पुत्र का नहीं मिला सुराग
Mon, 02 May 2022 10:56 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 May 2022 10:56 AM IST
सार
पांच माह पूर्व लापता हुए पुत्र का पता भी नहीं चल पाया था कि शनिवार को राजगढ़ बाजार से दिनदहाड़े अज्ञात बोलेरो सवारों ने उसके पिता का अपहरण कर लिया। जिसे पुलिस ने रविवार रात बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र की घटना
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मिर्जापुर के राजगढ़ बाजार से शनिवार दिनदहाड़े अपहृत हुए छोटेलाल को पुलिस और एसओजी की टीम ने चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी से बरामद कर सपा नेता समेत छह को गिरफ्तार किया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी छोटेलाल (45) शनिवार दोपहर अपने साथी मुन्नर के साथ ददरा बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ व ददरा बाजार के मध्य कर्बला के पास पहुंचे थे कि सफेद रंग की बोलरो से आ रहे कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर छोटेलाल को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और सोनभद्र की तरफ फरार हो गए। इस घटना से छोटेलाल का साथी काफी घबरा गया। वह भागकर छोटेलाल के घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद छोटेलाल के भाई जगदीश ने राजगढ़ पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। छोटेलाल का पुत्र पांच माह पूर्व से लापता है। जिसमें मिल मालिक पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
रविवार देर रात पुलिस ने जलालपुर माफी गांव से छोटेलाल को बरामद किया। पुलिस ने अपहरण मामले में सपा नेता शैलेश पटेल समेत छह लोगों लोगों को गिरफ्तार किया है। शैलेश पटेल समाजवादी पार्टी का मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष भी है। इसके ऊपर पूर्व में भी छोटेलाल ने पुत्र के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था।