फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khushi topped the senior girls category, while Sakshi topped the junior category.

Mirzapur News: सीनियर बालिका वर्ग में खुशी, जूनियर में साक्षी रही अव्वल

Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Khushi topped the senior girls category, while Sakshi topped the junior category.
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन करते संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान।-सोशल मीडिया।
जमालपुर। देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को 69 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने ध्वजारोहण व आकाश में कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विंध्य क्षेत्र, राजगढ़ क्षेत्र, नगर क्षेत्र, जरगो क्षेत्र, गंगा क्षेत्र व अदलहाट क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी क्षेत्र के बच्चों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट की मुख्य अतिथि ने सलामी लिया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में खुशी यादव राजगढ़ क्षेत्र, जूनियर में साक्षी यादव अदलहाट क्षेत्र व 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में अपराजिता जरगो क्षेत्र प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में दीपक राय गंगा क्षेत्र, जूनियर वर्ग में विनय कुमार जरगो क्षेत्र एवं 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में मनीष अदलहाट क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप बालिका सीनियर वर्ग में गुड़िया अदलहाट क्षेत्र, जूनियर वर्ग में कनिका कुमारी जरगो क्षेत्र व सब जूनियर वर्ग में रति जरगो क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। खेल शिक्षक राहुल सिंह, केशव प्रसाद सिंह, सतीश सिंह, मंजू चौधरी, रूपेश कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान जनपदीय विद्यालयी क्रीड़ा समिति के सचिव सतीश कुमार, राजवन सिंह, मदन मोहन त्रिपाठी, नीटू कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष सिंह, मनोज कुमार सिंह, मंगल उपाध्याय, प्रमोद पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता का संचालन श्रीश द्विवेदी रंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के पड़रिया खुर्द गांव में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। क्षेत्र के कुल 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर बालक दौड़ में अमित कुमार, 100 मीटर बालक दौड़ में आकाश, 50 मीटर बालिका दौड़ में नेहा, 100 मीटर में रागिनी, बालक कबड्डी में पड़रिया कला व बालिका कबड्डी में पड़रिया खुर्द की टीम विजेता रही। विजेता बच्चों को बीईओ मनोज राय ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान विमल पटेल, राजकुमार यादव, प्रदीप पाल, अनिल वर्मा, मुन्ना समेत कई शिक्षक के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed