फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Khabhava Bandhi's gate is broken, water is flowing in the drain for three days

Mirzapur News: खभवा बंधी का टूटा गेट, तीन दिन से नाले में बह रहा पानी

Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khabhava Bandhi's gate is broken, water is flowing in the drain for three days
हलिया। सिरसी बांध प्रखंड से जुड़ा खभवा बंधी का गेट टूटने से तीन दिन से पानी किसानों के खेत में जाने के बजाय नाले में बह रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद गेट की मरम्मत नहीं होने से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पानी इसी तरह से बर्बाद होता रहा तो जल्दी ही बंधी पानी से खाली हो जाएगा। पानी व्यर्थ बह जाने पर परसिया, मुडपेली, महोखर आदि गांवों के किसानों की बोई गई फसलें पानी के अभाव में सूख सकती हैं। भाजपा के हलिया मंडल इकाई के अध्यक्ष पंकज सिंह चंदेल, मुनेश पांडेय, राजपति पाल, लवलेश आदि ने इसकी शिकायत के संबंधित अवर अभियंता से की। सिरसी बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता राम शंकर राजपूत का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। जांच कराकर जल्दी ही बंधी के गेट की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed