फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep an eye on history sheets, take action on bikers gang

हिस्ट्रीशीटरों पर रखें नजर, बाइकर्स गैंग पर करें कार्रवाई

Thu, 10 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on history sheets, take action on bikers gang
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन के बाद अपराध गोष्ठी कर क्राइम की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान कोरोना को लेकर अधिक सतर्कता व ज्यादा संवेदनशीलता बरतने का पुलिसकर्मियों को दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी का आपस में व जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आपराधिक प्रकरण, विवेचनाओं के निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। टॉप-10 अपराधियों, चार्जशीट, एफआर का दाखिला, मामलों का निस्तारण, वन माफिया, खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने पॉक्सो व बलात्कार जैसे मुकदमों की विवेचना, बाइकर्स गैंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी का आपस में व जनता के प्रति व्यवहार अच्छा हो। सभी मिलजुल कर अपराध नियन्त्रण की कार्रवाई करायें। अपराध नियन्त्रण में जनता का सहयोग अवश्य लिया जाए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित किए गए भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। गैंगेस्टर के पंजीकृत मुकदमों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह, क्षेत्राधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण में जनता का ले सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed