फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB College's excellent performance in Youth Festival Umang 2022

युवा महोत्सव उमंग 2022 में केबी कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
KB College's excellent performance in Youth Festival Umang 2022
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में छात्र कल्याण संकाय के तत्वावधान में शनिवार व रविवार को अंतर महाविद्यालयीय युवा महोत्सव उमंग 2022 का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय, सुगम संगीत एकल गायन में द्वितीय और मंच कला में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

टीम मैनेजर संगीत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नम्रता मिश्रा व मध्यकालीन इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कुलदीप पांडेय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में परचम लहराया। एकल शास्त्रीय गायन में स्नातक तृतीय वर्ष के रुशील दुबे एवं सुगम संगीत एकल गायन में स्नातक तृतीय वर्ष के शुभम यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह लोक गायन, वाद-विवाद, काव्य पाठ एवं चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर, रंगोली, और कार्टूनिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति की तरफ से महाविद्यालय की टीम मैनेजर डॉ. नम्रता मिश्रा और डॉ कुलदीप पांडेय को भी सम्मानित किया गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टीम मैनेजर एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय शैक्षणिक क्रियाकलाप के साथ ही अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद, संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को समुचित सुविधा और वातावरण देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed