फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   KB and Binani's new principal took charge

केबी व बिनानी के नए प्राचार्य ने संभाला कार्यभार

Wed, 27 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
KB and Binani's new principal took charge
नगर के केबी पीजी कालेज और जीडी बिनानी पीजी कालेज के नए प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह तथा डा. बीना सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। डा. अशोक सिंह व बीना सिंह दोनों पति- पत्नी हैं और प्राचार्य पद के लिए आयोग से चयनित हुए हैं। डा. अशोक सिंह जीडी बिनानी पीजी कालेज में मनोविज्ञान के प्राध्यापक थे। जबकि उनकी पत्नी डा. बीना सिंह इसी महाविद्यालय में भूगोल की प्राध्यापक थी। डा. अशोक सिंह को केबी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने कार्यभार ग्रहण कराया। डॉ. अशोक ने कहा परिसर में शैक्षणिक गुणवत्ता पर उनका पूरा जोर रहेगा। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. श्यालता सिंह, डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी, डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. देवेंद्र पांडेय सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. बीना सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर पठन-पाठन और अनुशासन उनकी प्राथमिकता हैं। इस अवसर पर जनपदीय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राजमोहन शर्मा, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. राजेश पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद तिवारी, डॉ. कैलाश चंद्र अग्रहरी, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. रेखा पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed