{"_id":"61a71812bc6da61f6c680c28","slug":"katra-kotwal-suspended-for-increasing-crime-graph-mirzapur-news-vns625379312","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ग्राफ बढ़ने पर कटरा कोतवाल को किया गया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ग्राफ बढ़ने पर कटरा कोतवाल को किया गया सस्पेंड
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाएं और हाल ही में डबल मर्डर और सरजू उद्यान में हर्ष फायरिंग मामले में युवक की मौत के बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक ने कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद को सस्पेंड कर दिया। बड़ी बात की सस्पेंड किए जाने की सूचना को भी पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल में नहीं भेजा गया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र में बीते समय क्राइम की वारदात लगाता बढ़ती चली जा रही थी। बैंक में 50 लाख की लूट, सिंचाई विभाग के कर्मचारी से छिनैती की घटना के बाद हाल ही में डबल मर्डर और उसके बाद एक सप्ताह पूर्व सरजू उद्यान में शादी समारोह में गोली चलने से मौत मामले में कटरा कोतवाली पुलिस की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़ा होने लगा। हर्ष फायरिंग में मौत के बाद डीआईजी आरके भारद्वाज के निर्देश के बाद असलहा निरस्त करने की कार्रवाई की गई। शादी में रोक के बाद भी जमकर फायरिंग हुई। कटरा कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले और असलहाधारियों पर कार्रवाई की। पर पुलिस की जवाबदेही नहीं तय हुई। पुलिस, परिवार और वाटिका संचालक पर कोई कार्रवाई न होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने सात थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करने के साथ ही कटरा कोतवाल का भी स्थानांतरण कर दिया, पर इसकी सूचना पीआरओ सेल में नहीं भेजी गई। पुलिस अधीक्षक ने कटरा कोतवाल का सस्पेंड कर दिया था। प्रभारी एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि क्राइम ग्राफ बढ़ने के कारण कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद को सस्पेंड किया गया है।