फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanwariyas set out for Shivdwar, walking 60 km barefoot.

Mirzapur News: 60 किमी नंगे पांव चलकर शिवद्वार के लिए निकले कांवड़िये

Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas set out for Shivdwar, walking 60 km barefoot.
बरियाघाट से गंगाजल लेकर ​शिवद्वार के लिए प्रस्थान करते कांवड़िये।- संवाद। - फोटो : Archive
मिर्जापुर। सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ काे जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों में आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को मड़िहान, राजगढ़, पटेहरा, घोरावल समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये विभिन्न वाहनों से नगर के बरियाघाट पहुंचे। यहां मां गंगा की पूजा अर्चना कर कांवड़ में गंगाजल भरकर करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर शिवद्वार के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

कांवड़ियों के जत्थे में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। गंगाजल भरने के बाद सभी ने नंगे पांव शिवद्वार की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ियों के बोल-बम के जयघोष से बरियाघाट और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। रास्ते में लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

बरियाघाट पर पूजन सामग्री की खरीदारी के बाद कांवड़ियों ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। इसके बाद वासलीगंज, गिरधर चौराहा, महुवरिया, शुक्लहा और भरुहना होते हुए शिवद्वार की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed