फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanwaria was beaten to death in mirzapur on charges of mobile theft

Mirzapur News: मोबाइल चोरी के आरोप में कांवरिया की पीट-पीटकर हत्या, पीएचसी के गेट पर शव छोड़ा

Wed, 03 Aug 2022 06:48 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले ड़डवा पकसेड़ा गांव में बुधवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में ठेकेदार और उसके मजदूरों ने एक कांवरिया को पीट-पीटकर मार डाला। 

विज्ञापन
Kanwaria was beaten to death in mirzapur on charges of mobile theft
विष्णु कुमार उर्फ महंथ (30) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले ड़डवा पकसेड़ा गांव में बुधवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में ठेकेदार और उसके मजदूरों ने एक कांवरिया को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीआरवी को सूचना देने के बाद ठेकेदार ने घायल को पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पीएचसी के गेट पर छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया।

विज्ञापन


मृतक के भाई ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक साधु के वेश में ननिहाल आए नशेड़ी युवक की चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के ड़डवा पकसेड़ा गांव के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पानी टंकी बन रही है।
विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी विष्णु कुमार उर्फ महंथ (30) मंगलवार को डड़वा पकसेड़ा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। बुधवार सुबह पानी टंकी बनवा रहे ठेकेदार और मजदूरों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए विष्णु की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसकी हालत गंभीर हो गई। ठेकेदार ने जिगना थाने की पीआरवी को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी पहुंची तो ठेकेदार अपनी गाड़ी से घायल को लेकर जिगना थाने पहुंचा। चोरी करने की तहरीर दी। जिगना थाने की पुलिस ने घायल को पहले अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद ठेकेदार घायल को लेकर पीएचसी सर्रोई पहुंचा। डॉक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ठेकेदार शव को अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।

चोरी के आरोप में पिटाई से मौत की सूचना पर एएसपी सिटी संजय वर्मा, सीओ प्रभात राय,  सीओ सदर शैलेश त्रिपाठी, सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विष्णु के भाई सतीश कुमार तहरीर दी। बताया कि उसका भाई गांव के अन्य लोगों के साथ सोमवार को प्रयागराज से जल लेकर बाइक से बाबा विश्वनाथ धाम गया था।

मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। बुधवार सुबह वह बाबा बदेवरा नाथ का जलाभिषेक करने जा रहा था। रास्ते में ठेकेदार व उसके लोगों ने चोर-चोर कहकर पीट-पीट कर जान ले ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार सौरभ सिंह निवासी सहदोदाड़ गोलाबाजार गोरखपुर समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक मृतक तीन दिन से अपने ननिहाल में था। वह नशे का आदि था। बुधवार सुबह चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। जिससे उसकी  मौत हो गई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह पता चला है कि युवक नशे का आदि था। 

सात भाइयों में चौथे नंबर पर था विष्णु
सात भाइयों में चौथे नंबर का विष्णु कुमार उर्फ महंथ अविवाहित था। सबसे बड़े भाई सतीश ने बताया कि विष्णु धर्म-कर्म आदि में ही रमा रहता था। समय मिलने पर किसानी कार्य में सहयोग करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed