फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kantit Sharif fair will be held under Kovid-19 protocol

कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत होगा कंतित शरीफ मेला

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kantit Sharif fair will be held under Kovid-19 protocol
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर कंतित शरीफ मेला की तैयारियों की समीक्षा की गई। मेला आठ फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 तक चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जायरीनों के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ व जांच केन्द्र स्थापित करते हुए नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करायें। इस कार्य हेतु पर्याप्त मात्रा में पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुये कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करायें। इसके अतिरिक्त मेला में एलोपैथिक, होम्योपैथिक आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर एवं स्टाफ की तैनाती, एंबुलेंस, संक्रामक रोगो के रोकथाम हेतु आवश्यक दवाओं के छिड़काव आदि व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद को गंगा से किनारे से लेकर मजार परिसर के समीप तक प्रकाश व्यवस्था, कच्चे घाटों को आवागमन के लिए सुलभ बनाया जाना आदि कार्य समय से कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियंता विद्युत मेला क्षेेत्र में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ गलियों में लटक रहे तारों को बांस की पट्टी से बंधवाने की व्यवस्था, अस्थायी ट्रांसफार्मर व्यवस्था, समय से करायी जाय। मेला क्षेत्र में खाद्य सामाग्रियों का परीक्षण, बाट का निरीक्षण, ताजे फल व सब्जी की उपलब्धता , आवश्यकतानुरूप बसो का संचालन, रेलवे से उतरने वाले यात्रियों के लिये पेयजल व सफाई व्यवस्था, घाट पर मोटर बोट व गोताखोर की व्यवस्था, खोया पाया शिविर, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed