फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanpur Shicshamitron beaten by the police , two stun

कानपुर के शिक्षामित्रों को पुलिस ने पीटा, दो अचेत

Fri, 18 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Shicshamitron beaten by the police , two stun
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मिलने आए कानपुर के सैकड़ों शिक्षामित्रों को पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने रास्ते में रोक लिया। विरोध जताने पर पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने उनकी पिटाई करते हुए मंडुआडीह के पास से बस में बैठाया और कछवां थानाक्षेत्र के गढ़ौली के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की पिटाई से अचेत हुईं दो शिक्षामित्रों को सीएचसी कछवां में भर्ती कराया गया। बाकी को कछवां रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा कर कानपुर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर के सैकड़ों शिक्षामित्र गुरुवार की रात ट्रेन से कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां से सुबह पीएम से मिलने के लिए रवाना हो गए। शिक्षामित्रों के आने की जानकारी होते ही पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने उनको मंड़ुआडीह के पास रोक लिया और सभी को वापस जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध जताने पर सभी की पिटाई करते हुए बस में बैठा कर वाराणसी से करीब 30 किलोमीटर दूर कछवां के गढ़ौली की सीमा पर छोड़ दिया। जहां दो            शिक्षामित्र  नीता देवी पुत्री रामकिशोर निवासी कानपुर नगर, सुधा पाल पत्नी विनय कुमार निवासी कानपुर नगर बेहोश हो गईं।


बस में मौजूद अन्य महिला शिक्षकों ने पुलिस कर्मियों से                   बेहोश साथियों को चिकित्सालय पहुंचाने की गुहार लगाई तो उन्हें सीएचसी कछवां पहुंचाया गया। बाकी साथियों को              कछवां रोड रेलवे स्टेशन ले जाकर छोड़ा गया।


इसके अलावा नरेश मिश्रा पुत्र शशिलाल, सुनील वाजपेयी, विनोद सिंह पुत्र विनय सिंह, रामसिंह पुत्र मुसा सिंह निवासी कानपुर नगर का भी तबीयत खराब होने पर सीएचसी कछवां में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed